ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पर कोरोना का पंजा, भारत की मनसा समेत अनेक कंटेस्टेंट पॉजिटिव

हैदराबाद: कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका असर ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड- 2021 प्रतियोगिता के फिनाले पर भी पड़ा है। प्रतियोगिता के 23 कंटेस्टेंट पॉजिटिव पाए जाने के बाद ग्रांड फिनाले को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना संक्रमितों में भारत की मनसा (वाराणसी) समेत कुल 23 प्रतिभागी शामिल हैं।

गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड 2021 के फिनाले का आयोजन प्यूर्टो रिको के जोस मिगुएल एग्रेलॉट कॉलिजियम में होना था। मगर इवेंट से कुछ घंटे पहले ही इसके स्थगित किये जाने का ऐलान किया गया है। कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन चलते अब यह फिनाले बाद में आयोजित किया जाएगा। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजकों की ओर से इस आशय का एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें स्टॉफ से लेकर प्रतिभागियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए फिनाले टालने का फैसला दिया गया है।

बयान के मुताबिक प्रतिभागियों को प्यूर्टो रिको में आइसोलेट किया गया है। जहां इस फिनाले का आयोजन होना था। साथ ही बताया गया है कि 97 में से 23 कंटेस्टेंट कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा कुछ स्टाफ मेंबर्स के भी संक्रमित होने की खबर है। कोरोना संक्रमितों में भारत की मनसा भी शामिल हैं। मनसा ने मिस इंडिया वर्ल्ड-2020 का खिताब अपने नाम किया था। इस समय वह अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड-2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने अपने बयान में कहा कि हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि मनसा अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बावजूद वर्ल्ड लेवल पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकेंगी। हालांकि उनकी सुरक्षा हमारे के लिए सबसे मुख्य है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X