आंध्र प्रदेश: अनंतपुर शहर में कबाड़ के गोदाम में विस्फोट, दो महिलाओं की मौत, घायलों से मिले विधायक

अमरावती : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में मंगलवार को हुए भंयकर विस्फोट में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनंतपुर शहर के एनटीआर मार्ग पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शाम को भयंकर विस्फोट हुआ। विस्फोट में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

विस्फोट की जानकारी मिलते स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और घटना की जांच आरंभ कर दी है। इनके अलावा फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची और नमूने एकट्ठे किये। अनंतपुर शहर के डीएसपी वीरराघव रेड्डी ने कहा कि विस्फोट में दो महिलाओँ की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में विस्फोट की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक अनंत वेंकटरामी रेड्डी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की मिजाजपुर्सी की तथा घायलों को अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X