नये वेरिएंट वाले देशों से हैदराबाद आये 11 लोग पाये गये पॉजिटिव, शहर में दहशत

हैदराबाद : कोरोना ओमाइक्रोन (Omicron) का नया वेरिएंट अब दुनिया में हड़कंप मचा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में पाया गया यह नया वेरिएंट धीरे-धीरे दूसरे देशों में फैल रहा है। यह पहले से ही ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, बेल्जियम, हांगकांग, इज़राइल, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड सहित कुछ अन्य देशों में हड़कंप मचाया है।

इसके चलते सभी सभी देश अलर्ट हो गये हैं। कुछ देशों ने विदेशी यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है। अन्य देश भी प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। 15 दिसंबर से विदेशी उड़ानों की अनुमति देने की घोषणा करने वाले भारत ने भी की है कि प्रतिबंध जारी रहने की घोषणा की है।

इसी क्रम में हैदराबाद में दहशत है। दक्षिण अफ्रीका से तीन दिन में 185 यात्री हैदराबाद पहुंचे हैं। 25, 26 और 27 नवंबर को हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ये यात्री उतरे हैं। ओमाइक्रोन वरिएंट संक्रमन वाले बोत्सवाना से 16 यात्री आये हैं। इसके चलते हैदराबाद के लोग दशहत में हैं।

इतना ही नहीं नये वेरिएंट केस वाले 12 देशों से आये लोग भी इनमें शामिल हैं। विशेष चिकित्सा टीमों ने हैदराबाद आ चुके सभी विदेशियों का आरटीपीसीआर (RTPCR) परीक्षण किया। इनमें से 11 लोग पहले ही पॉजिटिव पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X