तिरुपति संसद उपचुनाव : वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरुमूर्ति विजयी

तिरुपति (आंध्र प्रदेश) : वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरुमूर्ति ने तिरुपति संसद उपचुनाव में जीत हासिल की है। गुरुमूर्ति 2,31,942 वोटों के अंतर से जीते। उसके बाद तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) रहे है। इसके साथ ही एक बार फिर अपराजीत का परिचय दिया है।

वाईएसआरसीपी के गुरुमूर्ति को 5,37,152, टीडीपी के पी लक्ष्मी को 3,05,209, बीजेपी के रत्ना प्रभा को 50,739, कांग्रेस को 8,477 और नोटा (Nota) को 13,401 वोट मिले हैं। इस सीट पर वाईएसआर कांग्रेस के सांसद बल्ली दुर्गाप्रसाद का सितंबर 2020 में निधन हो जाने की वजह से उपचुनाव कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X