युद्धवीर फाउंडेश : समाज सेवी श्रीदेवी प्रसाद युद्धवीर पुरस्कार से सम्मानित और…

हैदराबाद : 30 अप्रैल को किंग कोठी स्थित भारतीय विद्या भवन में युद्धवीर फाउंडेश के दो कार्यक्रम आयोजित किये गये। एक कार्यक्रम पहले घोषित युद्धवीर फाउंडेश के 31वें स्मारक पुरस्कार और दूसरा कार्यक्रम अचानक हम सबको छोड़कर चले गये डेली मिलाप के संपादक विनय वीर जी की स्मृति सभा। इस कार्यक्रम में शहर के अनके पत्रकार, नेता और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

श्रीदेवी प्रसाद युद्धवीर पुरस्कार से सम्मानित

इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर राज्यपाल ने जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवा उनके जीवन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित श्रीदेवी प्रसाद को युद्धवीर पुरस्कार से सम्मानित किया और सभागार को संबोधित किया।

दिवंगत संपादक विनय वीर जी श्रद्धांजलि सभा

इस अवसर पर दिवंगत संपादक विनय वीर जी की संस्मरण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर परिजन और गणमान्य व्यक्तियों दिवंगत संपादक को पुष्पांजलि अर्पित की। गायक शरद गुप्ता के भजन के समय सभी के आंखें नम हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X