Crime News: महिला के साथ समझौता, मकान में ही देह व्यापार, पैसा आधा-आधा

हैदराबाद: वनस्थलीपुरम पुलिस ने बिना किसी को पता चले देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) कर रही एक महिला के मकान पर छापा मारा। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, शारदानगर कॉलोनी फेज-3 में रहने वाली एक महिला (60) अपने घर में कुछ समय से देह व्यापार चला रही है। इसी बीच आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला (36) का परिचय उस महिला से हुआ। उसने महिला से समझौता किया कि वह देह व्यापार करेगी और आधा पैसा उसे देगी।

गुरुवार की रात को मकान में महिला देह व्यापार में लिप्त थी, तभी पुलिस ने मकान पर छापा मारा। पुलिस ने देह व्यापार करने वाली महिला के साथ भगवान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 1500 रुपये नकद और 3 मोबाइल फोन बरामद किये गये। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X