अमेरिका में झील में डूबने से तेलंगाना निवासी दो छात्रों की मौत, मंत्री KTR ने दिया यह आदेश

हैदराबाद: अमेरिका में थैंकगिविंग वीकेंड पर झील में डूबने से तेलंगाना निवासी दो छात्रों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के दोनों छात्र अमेरिकी प्रांत मिसौरी में स्थित ओजार्क झील में थैंकगिविंग सप्ताहांत के दौरान झील में तैर रहे थे।

अमेरिकी पुलिस ने यह जानकारी दी।‘मिसौरी स्टेट हाईवे पैट्रोल’ ने मृतक छात्रों की पहचान उत्तेज कुंटा 24 और शिव केल्लिगरी (25) के रूप में की गई है। तेलंगाना के आई टी मंत्री के टी रामा राव ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वह पार्थिव शरीरों को यथा शीघ्र तेलंगाना लाने में आवश्यक कदम उठाये।

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X