हैदराबाद शहर में मुसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी, आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित

हैदराबाद : शहर में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई। सभी प्रमुख सड़कें तालाबों में बदल गई। निचले इलाकों में भारी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। भारी बारिश के कारण कार्यालय से घर जाते समय वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पीवी एक्सप्रेस वे पर कार पलट गई। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात काफी ठप हो गया। खैरताबाद, लकड़ीकापुल, बेगमपेट, पैराडाइज, दिलसुख नगर, एलबी नगर, वनस्थलीपुरम, कोठी और अन्य इलाकों में देर रात तक भारी ट्रैफिक जाम रहा। शहर के लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स, पंजागुट्टा, खैरताबाद, मेहदीपट्टनम, अमीरपेट, एर्रागड्डा, माधापुर, गचीबौली, चंदाननगर, पठनचेरु, उप्पल, नागोल, दिलसुखनगर, कोठी, अंबरपेट, नाचाराम और अन्य स्थानों पर भारी बारिश हुई। ट्रैफिक कर्मचारी और जीएचएमसी के कर्मचारी मैदान में उतरे और बाढ़ के पानी को साफ करने के लिए आवश्यक कदम उठाये।

हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिन और शहर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके चलते जीएचएमसी को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रेटर हैदराबाद में डीआरएफ और मानसून टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

जीएचएमसी की मेयर गद्वाल विजयलक्ष्मी ने सुझाव दिया कि शहर में भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। जीएचएमसी ने अपील की है कि जब तक कोई आपात काम न हो, लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न हुई हो तो जीएचएमसी प्रधान कार्यालय में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 040-21111111 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X