हैदराबाद शहर में भारी बारिश, अनेक जगहों पर ट्रैफिक जाम

हैदराबाद: शहर में एक बार फिर जमकर बारिश हुई। शुक्रवार शाम सात बजे के बाद तेज बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। माधापुर, गचीबावली, चंदानगर, कुकटपल्ली, एर्रागड्डा, अमीरपेट, जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स, पंजागुट्टा, नामपल्ली, खैरताबाद और कई अन्य स्थानों पर भारी बारिश हो रही है।

इससे जीएचएमसी के अधिकारी सतर्क हो गए। भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। ऑफिस खत्म होने के बाद लोग घर जाने का समय बारिश होने के कारण अनेक जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को सुबह से भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X