हमें गर्व हैं : रजत पदक के साथ घर पहुंची वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, छलक आये खुशी के आंसू

हैदराबाद : टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू मंगलवार को अपने घर इंफाल पहुंची। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। चानू के स्वागत के लिए खुद राज्य के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह मौजूद थे। सीएम ने गमोसा ओढ़ाकर चानू का स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “आपको मणिपुर में वापस पाकर राज्य में हर कोई बेहद खुश है। टोक्यो ओलंपिक में आपकी उपलब्धि कोई मामूली उपलब्धि नहीं है और हमें आप पर बहुत गर्व है।”

मीराबाई चानू के इंफाल पहुंचने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मणिपुर सरकार ने मीराबाई चानू को एक करोड़ रुपये से सम्मानित किया।

इसके अलावा रजत पदक विजेता चानू को राज्य पुलिस में एडिशनल एसपी पद से सम्मानित किया गया। इस दौरान मीरा भावुक हो गईं। उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक गये। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सहित अन्य आला अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X