हैदराबाद : महानगर में 24 अक्टूबर को अनेक विवाह संपन्न हुए। इनमें एक प्रमुख समाजसेविका आकुला यादम्मा पति नागय्या की पोती और बसंतम सूर्यकला पति लक्ष्मीनारायण की बेटी दिव्या की शादी पुट्टी मंगा पति दुर्गा मणि प्रसाद के पुत्र वेंकट विश्व प्रसाद के साथ कोत्ता कापु यादव रेड्डी फंक्शन हॉल में दोपहर को भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इसी क्रम में डॉ बी आर अंबेडकर सार्वत्रिक विश्वविद्यालय में कार्यकरत अध्यापकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कांतम प्रेम कुमार के बड़े भाई कांतम हेमंत कुमार पत्नी क्रांति कुमारी के पुत्र तेजस्वी का विवाह पिल्ली अरुण ज्योति पति जगन मोहन की बेटी सृजना के साथ ओल्ड बोइनपल्ली स्थित चंदना गार्डन्स फंक्शन हॉल में संपन्न हुआ।
Also Read-
इसी तरह सार्वत्रिक विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी और अनेक संघों के सदस्य रह चुके गज्जगौनी महेश्वर गौड़ पत्नी राधम्मा की पुत्री विधेया का शुभविवाह तमिलनाडु निवासी श्रीमती शारदा पति डॉ जीवा के पुत्र विश्वा के साथ मियापुर स्थित सत्यवती कन्वेंशन सेंटर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इन तीनों शादियों में परिजन, रिश्तेदार, मित्र, नेता और अनेक संगठनों के नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
