असम सीएम के खिलाफ भड़क उठे तेलंगाना महिला कांग्रेस के नेता, की महिला आयोग में शिकायत, बोले- “मुर्ख हैं”

हैदराबाद : तेलंगाना कांग्रेस की महिला नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व मंत्री गीता रेड्डी और रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को महिला आयोग से मुलाकात की और असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी की शिकायत की।

इस अवसर पर गीता रेड्डी और रेणुका चौधरी ने कहा कि सीएम के पद पर बैठे असम के सीएम हेमंत बिश्व शर्मा मुर्ख हैं। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पूरे समाज के लिए शर्म की बात है। हेमंत को मुख्यमंत्री पद से तुरंत हटा देना चाहिए।

उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पूछा गया तो उनके बाप के बारे में कैसे पूछता है? सीएम के भद्दे कमेंट्स के बावजूद राहुल गांधी ने एक शब्द भी नहीं कहा है। महिलाओं को भाजपा में कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले असम के सीएम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि वे महिला की ओर से महिला आयोग में शिकायत की। टीपीसीसी की कार्यकारी अध्यक्ष गीता रेड्डी ने बताया कि महिला आयोग की अध्यक्ष सुनीता लक्ष्मा रेड्डी ने कहा यह मेरे दायरे में नहीं आता है। इसे केंद्रीय महिला आयोग को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X