आगामी चुनाव जीतना ही तेलंगाना बीजेपी का लक्ष्य, हमेशा लोगों के बीच रहने की ऐसी बनाई है योजना, जानने के लिए पढ़ें खबर

हैदराबाद: आगामी चुनाव जीतना ही तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य दिखाई दे रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीजेपी हमेशा लोगों के बीच रहने की योजना बना रही है। दूसरी चरण की प्रजा संग्राम यात्रा के सफल समापन के साथ ही तीसरे चरण की प्रजा संग्राम यात्रा पर ध्यान केंद्रित किया।

हाल ही में हैदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि लोगों के बीच किन-किन कार्यक्रमों में जाना है। इस अवसर पर बंडी संजय ने पदयात्रा पर चर्चा की।

बीजेपी की बैठक में निर्णय लिया गया कि तीसरे चरण की प्रजा संग्राम यात्रा (पदयात्रा) 23 जून से शुरू करने का फैसला लिया गया। बंडी संजय की पदयात्रा 12 जुलाई तक चलेगी। यह प्रजा संग्राम पदयात्रा 34 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि चौथे चरण की प्रजा संग्राम यात्रा अगस्त के अंत में पूरी की जाएगी। तीसरे और चौथे चरण की पदयात्रा वरंगल, खम्मम और नलगोंडा जिलों में गुजरेगी। हालांकि, संजय की पदयात्रा कहां से शुरू होगी, इस पर जल्द ही स्पष्टता आ जाएगी।

आपको बता दें कि पहली और दूसरी बीजेपी की प्रजा संग्राम यात्रा 67 दिनों तक चली। यह पदयात्रा 13 जिलों के 9 संसद और 28 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुजरी है। अब से हर महीने में 20 दिन पदयात्रा जारी रहेगा। बाकी 10 दिनों में बंडी संजय पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X