तेलंगाना BJP की तीसरे चरण की प्रजा संग्राम यात्रा 2 अगस्त से, यहां से होगी शुरू

हैदराबाद: तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष बंडी संजय (Bandi Sanjay) की तीसरे चरण की प्रजा संग्राम यात्रा की घोषणा की गई है। प्रजा संग्राम यात्रा आगामी 2 अगस्त को यादाद्री के श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में शुरू होगी और 26 अगस्त को श्री भद्रकाली मंदिर हनुमाकोंडा में समाप्त होगी।

बीजेपी के अध्यक्ष की ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ यादाद्री भुवनगिरी, नलगोंडा, हनमाकोंडा और वरंगल में 325 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा के दौरान संजय लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्या और सुझाव सुनेंगे। यात्रा पांच जिलों के तीन संसदीय और 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभा करेंगे। ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ में बीजेपी के राष्ट्रीय नेता और तेलंगाना के वरिष्ठ नेता यादाद्री में भाग लेंगे।

गौरतलब है कि तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष संजय की पहले चरण की प्रजा संग्राम यात्रा 28 अगस्त 2021 में चारमीनार स्थित श्री भाग्य लक्ष्मी मंदिर से शुरू की थी। साथ ही दूसरे चरण प्रजा संग्राम यात्रा 14 अप्रैल 2022 को गद्वाल के आलमपुर में जोगुलम्बा शक्ति पीठम मंदिर से शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X