राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिले तेलंगाना बीजेपी के विधायक, किया सम्मान

हैदराबाद: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) की तारीख नजदीक आ रही है। इसके उम्मीदवार और नेता व्यस्त हो गये है। मनोनीत प्रत्याशी समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसके तहत वे कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। जिन दलों ने समर्थन की घोषणा की है, वे प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने दिल्ली में सभी राज्यों के विधायकों के साथ प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित कीं। इन प्रशिक्षण कक्षाओं में दुब्बाका विधायक रघुनंदन राव, हुजुराबाद विधायक ईटेला राजेंदर और गोशामहल विधायक टी राजा सिंह शामिल हुए।

दिल्ली में प्रशिक्षण कक्षाओं के बाद तेलंगाना के भाजपा विधायकों ने गोवा में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात की। इस दौरान ईटेला राजेंद्र, राजा सिंह और रघुनंदन राव ने द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया।

सबसे पहले यह घोषणा की गई थी कि एनडीए गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस महीने की 12 तारीख को तेलंगाना आएंगी। लेकिन किन्हीं कारणों से द्रौपदी मुर्मू तेलंगाना के दौरे पर नहीं आईं। बीजेपी विधायकों ने गोवा में मुर्मू से मुलाकात की और उनका सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X