दुरंतो एक्सप्रेस में फायरिंग, गोली चलाने वाला निकला आर्मी जवान

हैदराबाद: दुरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express) (ट्रेन) में फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। सिकंदराबाद हजरत निजामुद्दीन ट्रेन के एसी कोच में फायरिंग की घटना घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सह यात्रियों से झगड़ा करने वाले व्यक्ति ने गोली चलाई। रेलवे पुलिस ने पता लगाया कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति आर्मी जवान है। इसके चलते आर्मी जवान को पकड़कर कागजनगर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया है।

ट्रेन में फायिरंग की घटना से यात्री दहशत में आ गये। इस बात का पता नहीं चल पाया कि फायरिंग में कोई घायल हुआ या नहीं। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X