हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, कंदास्वामी लेन, सुल्तान बाजार में शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी प्रचार सभा के विशेष अधिकारी श्रुतिकांत भारती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
विद्यार्थियों ने अलग-अलग कक्षाओं में एक-एक अध्यापक अध्यापिका का रोल मॉडल बनकर कक्षाएं ली और विद्यालय के अध्यापिकाओं ने इन कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा लिए गए कक्षाओं का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों में उत्सुकता, उमंग देखकर बड़े वे बहुत प्रसन्न हुए। भविष्य में वे पढ़ाई और लिखाई के बाद शिक्षा क्षेत्र में आने के लिए आव्हान किया। उन्होंने यह भी बताया कि माता-पिता के बाद गुरु का बहुत बड़ा योगदान विद्यार्थियों के राष्ट्र निर्माण में होता है।
Also Read-
इस अवसर पर डॉ प्रतापरुद्र, प्रदीप जाजू, (मंत्री, शिक्षा समिति), पंडित गंगाराम स्मारक मंच के चेयरमैन भक्त राम, सत्यनारायण शर्मा, उमा तिवारी, (मुख्य अध्यापिका), वाय पद्मा, वीणा शुक्ला, चित्रा, मालिनी, निखिला, अनीता, राजेन्द्र, ममता जैन, मधुलता, राजेश्वरी एवं अन्य उपस्थित रहे। धन्यवाद एवं शान्ति पाठ और जलपान के साथ समारोह की समाप्ति हुई।
