Best of Luck: राष्ट्रमंडल खेलों में हैदराबाद की श्रीजा के पास है पदक और इतिहास रचने का सुनहरा मौका

हैदराबाद : राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इस महीने के अंत में बर्मिंघम (यूके) में होने वाले हैं। इस प्रतिष्ठित खेलों में 72 देशों के 5,000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हैदराबाद की किसी लड़की को टेबल टेनिस में पदक लाने का मौका है। साथ ही इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है।

हैदराबाद की आकुला श्रीजा के पास पदक विजेताओं की सूची में अपना नाम दर्ज करने का शानदार मौका है। श्रीजा अब भारत की नंबर एक रैंकिंग खिलाड़ी है। वह अपने फॉर्म में शीर्ष पर है। अपने विरोधियों पर निशाना साधने के लिए उतावला है। श्रीजा के पिता श्री प्रवीण आकुला के बताया कि हैदराबाद की यह लड़की टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के एकल, युगल और मिश्रित युगल में भाग लेगी।

प्रवीण ने उम्मीद जताई है कि भारत निश्चित रूप से पदक जीतेगा। क्योंकि हमारे पास पुरुष वर्ग में शरत कमल और साथियान ज्ञानशेखरन और महिला वर्ग में मनिका बत्रा और श्रीजा जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मनिका बत्रा ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में दो पदक जीते हैं। साथियान विश्व के शीर्ष 25 रैंकों में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है, ने हाल ही में स्लोवेनिया के यूरोपीय चैंपियन डार्को जोर्जिक को हराया है। इन खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X