T20 World Cup 2026: रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हराया, सुपर 8 में पहुंची ‘वो’ टीम అఫ్గానిస్తాన్ ఘన విజయం

हैदराबाद : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गये टी20 वर्ल्ड कप के 28वें मैच में अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। हालांकि उनकी सुपर 8 में पहुंच पाने की उम्मीदें बेहद कम हैं। पहले बैटिंग करते हुए यूएई ने बोर्ड पर 160 रन लगाए थे। जवाब में आखिरी ओवर तक चले मैच में अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर इस मैच को बहुत मुश्किल से जीत लिया। अफगानिस्तान की टीम की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका सुपर 8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है।

यूएई के 161 रन के टारगेट को चेज करने में अफगानिस्तान की टीम को आखिरी ओवर तक खेलना पड़ा। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 53 रन की शानदार पारी खेली। वहीं इस टीम को जीत अजमतउल्लाह ओमरजई ने दिलाई जिन्होंने 21 गेंद पर नाबाद 40 रन की पारी खेली। वहीं दार्विस रसूली ने 33 रन बनाए। वहीं यूएई की ओर से मोहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट लिए। शोएब खान के अर्धशतक से यूएई ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में सोमवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ 9 विकेट पर 160 रन बनाए। शोएब ने 48 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों से 68 रन की पारी खेलने के अलावा आलीशान शराफू (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की जिससे यूएई की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज अजमतु्ल्लाह उमरजई (15 रन पर चार विकेट) और मुजीब उर रहमान (31 रन पर दो विकेट) ने यूएई को नियमित अंतराल पर झटके दिए लेकिन शोएब ने एक छोर संभाले रखा। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (24 रन पर एक विकेट) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएई ने दूसरे ओवर में 13 रन तक ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों आर्यांश शर्मा (00) और कप्तान मुहम्मद वसीम (10) के विकेट गंवा दिए।

मैच की चौथी ही गेंद पर आर्यांश ने अजमतुल्लाह की गेंद पर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच थमाया। इस समय टीम के रनों का खाता भी नहीं खुला था। अगले ओवर में वसीम ने मुजीब पर लगातार दो चौके मारे लेकिन इस ऑफ स्पिनर की अगली गेंद को चूककर पगबाधा हो गए। शोएब ने मुजीब पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा और अगले ओवर में तेज गेंदबाज जियाउर रहमान पर तीन चौके मारे जबकि शराफू ने भी मुजीब पर दो चौके जड़े जिससे यूएई ने पावर प्ले में दो विकेट पर 55 रन बनाए।

शराफू ने राशिद का स्वागत मिडविकेट पर छक्के के साथ किया और फिर नूर अहमद की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। यह साझेदारी हालांकि जब यूएई को मजबूत स्थिति में पहुंचा रही थी तब राशिद ने मुजीब को गेंदबाजी में वापसी कराई और उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शराफू ने इब्राहिम जादरान को कैच थमा दिया। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। यूएई के रनों का शतक 13वें ओवर में पूरा हुआ। अजमतुल्लाह ने 15वें ओवर में सैयद हैदर (13) और हर्षित कौशिक (00) को पवेलियन भेजकर यूएई को दोहरा झटका दिया। (एजेंसियां)

Also Read-

అఫ్గానిస్తాన్ ఘన విజయం

హైదరాబాద్ : పొట్టి ప్రపంచ కప్ 2026లో భాగంగా ఢిల్లీలోని అరుణ్ జైట్లీ స్టేడియం వేదికగా యూఏఈతో జరిగిన మ్యాచ్‌లో అఫ్గానిస్తాన్ 5 వికెట్ల తేడాతో ఘన విజయం సాధించింది. టాస్ ఓడి బ్యాటింగ్‌కు దిగిన యూఏఈ జట్టు.. నిర్ణీత 20 ఓవర్లలో 9 వికెట్లు కోల్పోయి 160 పరుగులు చేసింది. 161 పరుగుల విజయ లక్ష్యంతో బరిలోకి దిగిన అఫ్గాన్.. 19.2 ఓవర్లలో 5 వికెట్ల నష్టానికి 162 పరుగులు చేసి ఈ టోర్నీలో తమ తొలి విజయాన్ని నమోదు చేసుకుంది. సూపర్ 8 ఆశలు ఇంకా సజీవంగానే నిలుపుకుంది.

అఫ్గాన్ బ్యాటర్లలో ఇబ్రహీం జర్దాన్(53; 41 బంతుల్లో 6 ఫోర్లు 1 సిక్స్) హాఫ్ సెంచరీతో చెలరేగాడు. ఆఖర్లో అజ్మాతుల్లా రెహమాన్(40*; 21 బంతుల్లో2 ఫోర్లు, 3 సిక్స్‌లు) మెరుపు ఇన్నింగ్స్ ఆడాడు. రసూలీ(33) పర్వాలేదనిపించాడు. ఇతర బ్యాటర్లంతా విఫలమయ్యారు. యూఏఈ బౌలర్లలో జునైద్, అర్ఫాన్ చెరో 2, జవాదుల్లా 1 వికెట్ తీసుకున్నారు.

తొలుత బ్యాటింగ్ చేసిన యూఏఈ జట్టు నిర్ణీత 20 ఓవర్లలో 9 వికెట్లు కోల్పోయి 160 పరుగులు చేసింది. సోహైబ్ ఖాన్(68; 48 బంతుల్లో 6 ఫోర్లు, 4 సిక్స్‌లు) హాఫ్ సెంచరీతో చెలరేగాడు. అలీషాన్ షరాఫు(40) రాణించాడు. అఫ్గానిస్తాన్ బౌలర్లలో అజ్మతుల్లా ఒమర్జాయ్ 4 వికెట్లు తీసి యూఏఈ పతనాన్ని శాసించాడు. ముజీబుర్ రెహమాన్ 2, రషీద్ ఖాన్ ఒక వికెట్ పడగొట్టారు.కాగా అటు బ్యాట్‌తో సంచలన ఇన్నింగ్స్‌ ఆడటంతో పాటు.. బంతితో 4 వికెట్లు తీసుకున్న అజ్మాతుల్లాకు ‘ప్లేయర్ ఆఫ్ ది మ్యాచ్’ అవార్డు దక్కింది. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X