कृपया ध्यान दें: तेलंगाना में एक अगस्त से एसएससी और इंटरमीडिएट की पूरक परीक्षाएं

हैदराबाद: तेलंगाना में एसएससी (दसवीं) और इंटरमीडिएट की पूरक परीक्षा 1 से 10 अगस्त तक संचालित की जाएगी। 3.48 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट पूरक परीक्षा के लिए अपना नाम पंजीकरण किया है। सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक 204 केंद्रों पर होगी। दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षा में कुल 55,662 आवेदन किये है।

सरकारी परीक्षा निदेशालय ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के सफल प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए 42 फ्लाइंग स्क्वायड (Flying Squad), 204 विभागीय अधिकारी, 204 मुख्य अधीक्षक और 2010 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। छात्रों को परीक्षा के शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षण स्थान पर पहुंचने का सुझाव दिया है।

परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियों आदि का उपयोग करना पूर्णतया वर्जित है। दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षाओं के हॉल टिकट वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 040-23230942 पर सहायता डेस्क पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X