Big News: शादी से इंकार करने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, बाद में खुद मार ली गोली

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पोट्टि श्रीरामुलू नेल्लोर जिले में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। प्रेम विवाह से इंकार करने पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने काव्या नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती पर फायरिंग कर दी। बाद में उसने खुद गन से फायरिंग करके आत्महत्या कर ली। यह मामला पोदलकुरु मंडल के ताडिपत्री गांव में प्रकाश में आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मालपाटी सुरेश रेड्डी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। सुरेश रेड्डी और ताडिपर्ती गांव निवासी काव्या के बीच कुछ समय से प्रसंग चल रहा था। काव्या भी पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सुरेश रेड्डी कई दिनों से माता-पिता से मिलकर काव्या के साथ शादी का प्रस्ताव रख रहा था। हालांकि काव्या के माता-पिता शादी से इनकार कर दिया। सोमवार को सुरेश काव्या के माता-पिता से शादी के बारे में बातचीत करने के लिए ताडिपत्री आया। अगर वह शादी के लिए काव्या के माता-पिता राजी नहीं होते हैं तो धमकाने के लिए साथ में गन लेकर आया।

इसी क्रम में काव्या के माता-पिता ने फिर से शादी से मना कर दिया। सुरेश रेड्डी ने काव्या पर गन से फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल काव्या को परिजनों ने उसे अस्पताल ले गये। मगर बीच रास्ते में ही मौत हो गई। उसके बाद सुरेश रेड्डी खुद गन से फायरिंग कर ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग की घटना से जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X