दक्षिण भारत के अयोध्या भद्राचलम में श्री सीताराम कल्याणोत्सव का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

हैदराबाद : दक्षिण भारत के अयोध्या के रूप में प्रसिद्ध भद्राचलम में भगवान सीताराम कल्याणोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अभिजीत शुभ मुहूर्त पर श्रीसीताराम का कल्याणोत्सव सुचारू रूप से शुरू हुआ।

इस दौरान भक्त श्री रामदास द्वारा बनाए गये आभूषणों को सुशोभित करते हुए भगवान श्रीराम दूल्हे के रूप में और सीता माता दुल्हन के रूप में प्रकट हुईं। ठीक बारह बजे मंगलसूत्र पहनाया गया। इसके बाद मंगलाधारण कार्यक्रम हुआ।

इसी क्रम में मंत्री अल्लोला इंद्रकरण रेड्डी और पुवाड़ा अजय कुमार ने सीताराम का कल्याणोत्सव के लिए सरकार की ओर से मोतियों का हार और रेशमी कपड़े भेंट किया। टीटीडी की ओर से वाईवी सुब्बा रेड्डी ने रेशमी वस्त्र और मोतियों का हार भेंट किया।

कल्याणोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कोरोना के कारण पिछले दो साल भक्तों को मंदिर में कल्याणोत्सव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई।

इसी क्रम में हैदराबाद शहर में भी भगवान श्रीराम कल्याणोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। अनेक मंदिरों में बीजेपी और अन्य पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अन्नदान कार्यक्रम भी हुआ। मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X