कांग्रेस पार्टी और मजबूत, सांसद कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी को बड़ी जिम्मेदारी

हैदराबाद : एआईसीसी ने नलगोंडा के सांसद कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए वेंकट रेड्डी को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। एआईसीसी ने रविवार को श्री रामनवमी पर्व के अवसर पर इस आशय के आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि वेंकट रेड्डी ने टीपीसीसी अध्यक्ष पद के लिए गंभीर प्रयास किया था। रेवंत रेड्डी को आखिरकार मौका मिल गया। इसके बाद वेंकट रेड्डी और रेवंत रेड्डी के बीच गंभीर मतभेद पैदा हो गये। लेकिन हाल ही में ये दोनों नेता मिल गये। अब कांग्रेस पार्टी ने रेड्डी को महत्वपू्र्ण पद सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X