श्री संत गाडगे बाबा जनकल्याण उत्सव समिति: धूमधाम से मनाई स्वच्छता अभियान के जनक व छत्रपति शिवाजी की जयंती

नागपुर : श्री संत गाडगे बाबा जनकल्याण उत्सव समिति लाखांदूर (भंडारा जिला, महाराष्ट्र) की ओर से संत गाडगे बाबा और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती उत्सव के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छता कार्यक्रम किया गया।

इस जयंती कार्यक्रम के अवसर पर विश्वसंत गाडगे बाबा जनकल्याण उत्सव समिति के उपाध्यक्ष मेहबूब आलम रिजवी, सचिव फागोजी काडिखाये, संयुक्त सचिव नरेंद्र घोरमोडे, मुख्य अतिथि निखिल बोरकर, सदस्य दिलीप गजबे, लक्ष्मण कोडापे, मंगर ठाकरे, लालाजी बेंदवार, आनंद भावे मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में हरिदास राऊत, गणेश ठाकरे, रामकृष्ण दिवठे, प्रकाश राऊत, वसंत गुरुनुले, संजय वाटगुळे, हेमराज प्रधान, गणेश कार, रमेश खरकाटे, आदित्य राजगड़े, संकेत कोडापे, नरेश कुत्तरमारे, मानव कडिखाये, काव्यांशु गजबे, श्रीमती विठाबाई नेवारे, अरुणा काडिखाये, श्रीमती भारती बगमारे, उन्नती कडिखाये, तनु नेवारे, दर्पण नेवारे और अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य भोजराज काडिखाये और नितिन पारधी ने किया।

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X