Shahabad Murders Case : खूंखार आरोपी राजकुमार का शव बरामद, पास में मिली जहर की बोतल

हैदराबाद: रंगारेड्डी जिले के शाहबाद मंडल के दैवालागुडा में 6 लोगों की हत्या करने वाले खूंखार राजकुमार की मौत हो गई है। कोत्तूर मंडल के पेंजर्ला में एक वेंचर में उसका शव पुलिस ने बरामद किया। शव के पास जहर की बोतल मिली है। इसलिए पुलिस का मानना है कि उसने आत्महत्या की होगी। राजकुमार ने अपने मामा के गांव पेंजर्ला में आत्महत्या की है।

गौरतलब है कि उसके खिलाफ पोक्सो मामला दर्ज करने के कारण एक लड़की से रंजिश रखकर साइको बन चुके राजकुमार ने नरसंहार किया। आधी रात को चाकू लेकर घर में घुसा और लड़की के सामने ही उसकी मां और दादी को चाकू से गोदकर मार डाला। वहां से लड़की को कार में ले जाकर उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद अपने घर जाकर अपनी पत्नी और बच्चों का भी गला काट दिया।

इसके बाद उसने पिता को फोन करके कहा, “मैंने 6 लोगों को मार दिया हूं। मैं भी आत्महत्या रहा हूं” कहते हुए उसने मोबाइल बंद कर दिया। रंगारेड्डी जिले के शाहबाद में शुक्रवार आधी रात को उसने नरसंहार किया। शाहबाद मंडल के दैवालागुडा में हुई इस हत्याकांड से स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई।

Also Read-

शुक्रवार रात उसने सेल्फ-ड्राइव कार ली थी। रात 11.10 बजे वह लड़की के घर पहुंचा। दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। दरवाजा खटखटाने पर लड़की की मां ने दरवाजा खोला। लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने पर मां ने रोका। इस पर उसने हाथ में लिए चाकू से पेट और सीने में 6 वार किए। सो रही लड़की की दादी रुक्कम्मा को भी चाकू मारकर हत्या कर दी। चिल्लाने पर मार डालने की धमकी देकर लड़की को जबरदस्ती घर से बाहर ले गया।

पास के अखिलसागर तालाब के पास उसका गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद दैवालागुडा स्थित अपने घर गया। दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने दरवाजा खोला। इस पर उस पर हमला कर पेट में 3 वार किए। चिल्ला न पाए इसलिए गला काट दिया। पास के बिस्तर पर सो रहे परीक्षित और दैवीक्षित का भी गला काट दिया। इस तरह रात 11.10 से 11.45 बजे के बीच सिर्फ आधे घंटे में 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X