हवाला और जाली नोट मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, 17.70 करोड़ रुपये बरामद

हैदराबाद : पुलिस ने जाली नोट बनाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एलबी नगर पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। जांच में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 17.70 करोड़ रुपये हवाला और जाली नोटों का पता लगाया।

गिरफ्तार किये गये आरोपियो में गुंटूर जिले के पिडुगुराल्ल नगर निवासी दो पुजारी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में वेल्पुर पवन कुमार, दोंडपाटी रामकृष्णा, नलबोतुलपोतुल सुरेश गोपी, चंदलुरी विजय कुमार (पुजारी), कुंभमपाटी सूर्या और चंदलुरी नागेंद्र प्रसाद शर्मा पिडुगुराल्ल निवासी है। जबकि बेल्लमकोंडा मुरली कृष्णा शर्मा रंगारेड्डी निवासी है।

एक पुजारी के घर में इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिस हैरान रह गई। नकली नोट के अलावा मुरलीकृष्ण के घर से 6.32 लाख रुपये नकद भी मिले हैं। आपको बता दें कि हाल ही में हैदराबाद शहर में जाली नोटों का मामला सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X