Road Accident तेलंगाना में अलग-अलग भीषण सड़क हादसे, दो लोगों की मौत और अनेक घायल

हैदराबाद: तेलंगाना में सोमवार को अलग-अलग भीषण सड़क हादसे हो गये। मिली जानकारी अनुसार, नलगोंडा ज़िले के अद्दंकी बाईपास के पानागल के पास सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। एक कार ने पंक्चर होने से सड़क पर खड़ी लॉरी (TS 07 GJ 8693) को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार संदीप नामक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना तब हुई जब संदीप नरसारावपेट से हैदराबाद जा रहा था। नलगोंडा (Nalgonda) टू टाउन पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। नलगोंडा टू टाउन एसआई सैदुलु ने संदीप की मौत की जानकारी परिजनों को दी है।

Also Read-

इस तरह एक अन्य सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूर्यपेट (Suryapet) ज़िले के अनंतगिरी मंडल में शांतिनगर के पास आधी रात को एक सड़क पर हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी जब वह मटन ऑर्डर करने जा रहा था। तेलपाटी सैदुलु नामक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों दोनों को खम्मम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इन तीनों की पहचान गरिडेपल्ली मंडल के कीतवरिगुडेम गांव निवासियों के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X