उत्तर प्रदेश के प्लास्टिक उद्योग ने जताया वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र द्विवेदी के अनुभव पर भरोसा, किया PMATA के मुख्य सलाहकार नियुक्त, पढ़कर दंग रह जाएंगे उनकी उपलब्धियां

लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं प्लास्टिक उद्योग के मुद्दों को लंबे समय से प्रमुखता से सामने रखने वाले शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी को प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन (PMATA), उत्तर प्रदेश का मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल शुक्ला ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

द्विवेदी की इस नियुक्ति को उनके पत्रकारिता के साथ-साथ देश के प्लास्टिक उद्योग और प्रमुख संस्थानों के साथ लंबे समय से जुड़े अनुभव के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पिछले लगातार छह वर्षों से देश के प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स की 75 वर्ष पुरानी प्रमुख संस्था AIPMA के मीडिया सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही द्विवेदी भारत सरकार के उपक्रम Central Institute of Petrochemicals Engineering & Technology (CIPET) के भी मीडिया सलाहकार हैं। प्लास्टिक, पेट्रोकेमिकल्स, मशीनरी, पैकेजिंग, रीसाइक्लिंग तथा इनसे जुड़े तकनीकी एवं औद्योगिक विषयों पर लंबे समय से कार्य करने के कारण उन्हें इस क्षेत्र की जमीनी एवं नीतिगत चुनौतियों की व्यापक समझ है।

लेखन और पत्रकारिता पर प्रकाशित हो चुकी है पुस्तक

द्विवेदी की पत्रकारिता के 20 वर्ष पूरे होने पर उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘लेखन-पत्रकारिता के सुदृढ़ सेतु शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी’ का प्रकाशन मनसा पब्लिकेशन द्वारा किया गया। इस पुस्तक का संपादन मुंबई हिन्दी “सामना” के वरिष्ठ स्तंभकार राजेश विक्रान्त और कोलकाता से प्रकाशित हिंदी दैनिक संमार्ग के मुख्य उप संपादक कमलेश पाण्डेय ने किया। इस पुस्तक का लोकार्पण 23 अप्रैल 2018 को लखनऊ स्थित यूपी प्रेस क्लब में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा किया गया।

Also Read-

PMATA को मिलेगा व्यापक औद्योगिक अनुभव

मुख्य सलाहकार के रूप में द्विवेदी संस्था की रणनीतिक एवं नीतिगत योजनाओं में मार्गदर्शन देने के साथ-साथ प्लास्टिक उद्योग की सकारात्मक गतिविधियों, नई तकनीकों, नवाचार, रोजगार और पर्यावरणीय पहलों को व्यापक स्तर पर सामने लाने में भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव का उपयोग उद्योग एवं व्यापार जगत, सरकारी संस्थाओं, तकनीकी संस्थानों, विशेषज्ञों तथा अन्य हितधारकों के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में भी किया जाएगा।

पत्रकारिता से प्लास्टिक उद्योग तक लंबा सफर

शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने वर्ष 1997 में प्रयागराज के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘अमृत प्रभात’ के संपादकीय विभाग से पत्रकारिता की शुरुआत की। वर्ष 1999 में उन्होंने मात्र 21 वर्ष की आयु में सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित पत्रिका ‘मधुर सौगात’ का संपादन एवं प्रकाशन प्रारंभ किया, जो लगभग एक दशक तक प्रकाशित हुई। वर्ष 2008 में लखनऊ से ‘नई पीढ़ी’ समाचार पत्र की शुरुआत के बाद उन्होंने वर्ष 2012 में ‘संयुक्त व्यापार’ नाम से हिंदी व्यवसायिक पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया। बाद में दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर ‘नई पीढ़ी’ के साथ प्लास्टिक उद्योग पर केंद्रित ‘Plastics Today’ का संपादन एवं प्रकाशन शुरू किया। प्लास्टिक, पैकेजिंग, प्रिंटिंग, मशीनरी और रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों की निरंतर रिपोर्टिंग तथा उद्योग जगत के साथ संवाद ने उन्हें इस क्षेत्र की समस्याओं, संभावनाओं और बदलती जरूरतों की गहरी समझ प्रदान की है।

राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

द्विवेदी का प्लास्टिक उद्योग से जुड़ाव केवल मीडिया कवरेज तक सीमित नहीं रहा है। पिछले छह वर्षों से AIPMA के मीडिया सलाहकार के रूप में उन्होंने देश के प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े विभिन्न विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं CIPET जैसे भारत सरकार के महत्वपूर्ण तकनीकी संस्थान के मीडिया सलाहकार के रूप में वह संस्थान की उपलब्धियों, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान तथा पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों के संचार से भी जुड़े हुए हैं। इन दोनों संस्थानों के साथ उनकी जिम्मेदारियां उन्हें प्लास्टिक उद्योग के निर्माता, व्यापारिक संगठन, तकनीकी संस्थान और नीति-निर्माण से जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच संवाद को समझने का व्यापक अनुभव प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें-

“उत्तर प्रदेश मेरी जन्मभूमि है, इसे अपना दायित्व मानता हूं”

मुख्य सलाहकार बनाए जाने पर शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा, “यह मेरे लिए खुशी की बात है कि संगठन हमारे अनुभवों का लाभ लेना चाहता है। उत्तर प्रदेश मेरी जन्मभूमि है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से जुड़े किसी भी औद्योगिक संगठन की ओर से यदि मुझसे कोई अपेक्षा की जाती है, तो उसे पूरा करना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस अपेक्षा पर खरा उतरना मेरा दायित्व है।” उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उद्योग के विकास के साथ तकनीक, रोजगार, निवेश, रीसाइक्लिंग और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना आज की आवश्यकता है।

विमल शुक्ला, अध्यक्ष, PMATA उत्तर प्रदेश की नजर में शिवेंद्र द्विवेदी

“शिवेंद्र जी का पत्रकारिता और प्लास्टिक उद्योग से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। देश के प्रमुख प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स संगठन और भारत सरकार के तकनीकी संस्थान के साथ उनकी जिम्मेदारियां उनके व्यापक अनुभव को दर्शाती हैं। हमें विश्वास है कि उनका अनुभव PMATA की नीतिगत सोच और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने में उपयोगी साबित होगा।”

यह भी पढ़ें-

नई भूमिका, नई अपेक्षाएं

शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी की यह नई जिम्मेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेड सेक्टर तेजी से विस्तार की संभावनाओं के साथ नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उनके पास पत्रकारिता, मीडिया प्रबंधन, उद्योग, तकनीकी संस्थानों और व्यापारिक संगठनों के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। ऐसे में PMATA के मुख्य सलाहकार के रूप में उनकी भूमिका संगठन और उद्योग के बीच संवाद को मजबूत करने, प्रदेश के प्लास्टिक उद्योग की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने तथा उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंचों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

एक नजर में शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी

1997 — ‘अमृत प्रभात’ के संपादकीय विभाग से पत्रकारिता की शुरुआत
1999 — प्रयागराज से ‘मधुर सौगात’ सामाजिक पत्रिका का लगातार एक दशक तक संपादन एवं प्रकाशन
2008 — लखनऊ से ‘नई पीढ़ी’ की शुरुआत
2012 — ‘संयुक्त व्यापार’ व्यवसायिक पत्रिका का प्रकाशन
2018 — श्री द्विवेदी की पत्रकारिता यात्रा पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन
लगातार 6 वर्ष — AIPMA के मीडिया सलाहकार
वर्तमान — AIPMA एवं CIPET के मीडिया सलाहकार
लगातार 16 वर्ष — राष्ट्रीय स्तर पर लेखकों एवं पत्रकारों के साझा मंच Writers and Journalists Association (WAJA India) के राष्ट्रीय महासचिव
2026 — PMATA उत्तर प्रदेश के मुख्य सलाहकार मनोनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X