आर्य समाज के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश चंद्र भटनागर का निधन, आर्य प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हैदराबाद : आर्य समाज के वरिष्ठ नेता और चिकित्सक डॉ रमेश चंद्र भटनागर (90) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। डॉ रमेश चंद्र अपने जीवन के चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई और हैदराबाद के मुख्य हॉस्पिटल्स में अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अलावा आर्य समाज के सामाजिक उन्नति, साहित्य प्रकाशन और प्रचार प्रसार में निरंतर अपना योगदान दिया है।

आर्य समाज और महर्षि दयानन्द के विचारों को जन साधारण तक पहुचाने के लिए वह निरंतर कार्य किये। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे। उनकी सेवाओँ को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दिवंगत आर्य समाज के नेता गंगाराम वानप्रस्थी के साथ मिलकर अनेक सेवा कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

उनके पीछे उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ विठ्ठल राव, पंडित हरिश्चंद्र विद्यालंकार, अशोक श्रीवास्तव, रणधीर सिंह, भक्तराम और अन्य नेताओं ने आज शान्ति नगर में उनके निवास गये और दिवंगत भटनागर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार को सांत्वना दी। डॉ रमेश चंद्र भटनागर का विस्पर वैली जुबिली हिल्स में अन्तिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X