हे सरस्वती : तेलंगाना में स्कूल्स ओपन, कोविड नियमों का सख्ती से पालन, रही 40 फीसदी उपस्थिति

हैदराबाद : तेलंगाना में बुधवार से स्कूल्स खुल गये हैं। इसके साथ ही सभी स्कूलों में ऑफलाइन की पढ़ाई शुरू हो गई हैं। स्कूलों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पहले दिन हैदराबाद के विजयनगर कॉलोनी में 40 फीसदी छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। छात्रों ने ऑफलाइन पढ़ाई को ही उत्तम बताया है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने बताया कि ग्रामपंचायत और जीएचएमसी के नेतृत्व में स्कूलों में सफलतापूर्वक सैनिटाइजर किया गया है। अभिभावक निडर होकर बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। मंत्री ने डीईओ और प्रधानाध्यापक आवश्यक जागरूकता के साथ स्कूलों का संचालन करें।

मंत्री बताया कि इस साल 30 लाख छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। अधिकारियों को चाहिए कि वो अभिभावकों का दिल जीतने लायक कार्य करें। छात्रावास के छोड़कर बाकी सभी स्कूलों को ओपन किया गया है।

इस बार 1.20 लाख छात्र निजी स्कूलों में से सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है। इसी तरह एक लाख छात्र सरकारी कॉलेजों में दाखिला लिया है। इस साल कुल 2.50 लाख छात्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X