ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने उत्तराखंड में किया संगठन विस्तार, जनपद हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी घोषित, आप बने अध्यक्ष

रुड़की (हरिद्वार) : ग्रामीण पत्रकारों के हितों और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने की दिशा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार की मुहीम तेज कर दी है। इसी क्रम में रामकुमार चौहान के प्रतिष्ठान पर रुड़की में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. नरेश पाल सिंह एवं की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी की उपस्थिति में हरिद्वार जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन और समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान संगठन की प्राथमिकता है।

रुड़की के चीफ एडिटर रामकुमार चौहान को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष, समाचार क्रांति के एडिटर सुमित सैनी को जिला महासचिव, शुभम चौधरी को जिला मंत्री जबकि भगवानपुर अमर उजाला से उमेश सैनी को प्रचार मंत्री, दीक्षा गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष तथा अनुज धीमान को प्रचार मंत्री, की जिम्मेदारी सोपी गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मध्य प्रदेश हरियाणा एवं उत्तराखंड के प्रभारी डॉ. नरेश पाल सिंह ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के द्वारा दिए गए 3 सूत्रीय कार्यक्रम संपर्क, संवाद, संघर्ष को अपनाते हुए उत्तर प्रदेश सहित 11 प्रदेशों में पत्रकारों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य किया है।

उन्होंने आगे कहा कि इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे पत्रकारों की समस्याओं एवं पत्रकार हितों को सुरक्षित रखने का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण पत्रकार अपने-अपने क्षेत्रों में जनता और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। ऐसे पत्रकारों को संगठन के माध्यम से एकजुट करना समय की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी जी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का उद्देश्य केवल पदों का गठन करना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण और क्षेत्रीय पत्रकार को संगठन से जोड़कर एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरिद्वार जिले के साथ-साथ उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा और पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त हरिद्वार जिला अध्यक्ष एवं अपडेट रुड़की के चीफ एडिटर रामकुमार चौहान ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को संगठन से जोड़ना और उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरिद्वार जिले के सभी क्षेत्रों के पत्रकारों से संपर्क कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

रामकुमार चौहान ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों के बीच जनता की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने का कार्य करते हैं। ऐसे पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए मजबूत मंच तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिस प्रकार पत्रकारों के हितों और समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक उठाने का कार्य कर रहा है, उसी दिशा में हरिद्वार जिले में भी संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X