Road Accident: पूर्व विधायक गिड्डी ईश्वरी बाल-बाल बची, एक अन्य हादसे में पांच लोगों की मौत

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पाडेरु पूर्व विधायक गिड्डी ईश्वरी सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई। उनकी वाहन को लॉरी ने टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरा ईश्वरी वाहन के पीछे सीट पर बैठी थी। इसके कारण वह सुरक्षित बच गई। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन का चालक भी सुरक्षित बच निकला। ईश्वरी विजयवाड़ा जाते समय कत्तिपुडी के पास यह हादस हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से अन्य वाहन में विजयवाड़ा के लिए रवाना हुई। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

दूसरी ओर तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि अनेक लोग घायल हो गये। शुक्रवार को अलसुबह तिरुपुर जिले के धारापुरम के पास कार और ऑयल टैंकर के बी भिड़ंत हो गई। इस हादसे मुख्यमंत्री स्टालिन ने गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X