Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, चार की हालत चिंताजनक

हैदराबाद : तेलंगाना के महबूबनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। महबूबनगर जिले के ओबुलायपल्ली के पास हए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार, देववकर्रा से महबूबनगर की जा रही ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

पता चला है कि मृतकों में एमपीडीओ ऑफिस के सबऑर्डिनेट है। ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल चारों भी एमपीडीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी है।

इसी क्रम में सड़क दुर्घटना पर आबकारी मंत्री श्रीनिवास गौड़ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही यदि जरूरत पड़े तो घायलों को उच्च चिकित्सा के लिए हैदराबाद भेजने का सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X