KCR ने बेटी बिरला, बेटा टाटा और भतीजा अंबानी बना दिया, खुद दारु पीकर फार्म हाउस में सो गया: रेवंत रेड्डी

हैदराबाद : तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में दलित के बजाय दरिद्र मुख्यमंत्री बना है। हम किसी ने भी तेलंगाना तल्ली (मां) को नहीं देखा है। सोनियां गांधी ने तेलंगाना दिया है। इसीलिए सोनिया गांधी ही तेलंगाना की मां है। रेवंत रेड्डी ने सोमवार को आदिलाबाद जिले के इंद्रवेल्ली में आयोजित दलित-आदिवासी दंडोरा सभा में यह बात कही। इस दौरान कांग्रेस टीपीसीसी के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री केसीआर की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब तक एक हिसाब था और अब से अलग हिसाब रहेगा।

रेवंत रेड्डी ने आगे कहा, “प्रगति भवन को ध्वस्त करके केसीआर को चर्लापल्ली जेल में डाल दिया जाएगा। केसीआर अब केवल 22 महीने मुख्यमंत्री रहेगा। खुूद की आजादी के लिए संघर्ष किये जाने का इंद्रवेल्ली का इतिहास है। केसीआर ने तेलंगाना पर चार लाख करोड़ रुपये कर्ज किया हैं। इस तरह तेलंगाना में हर एक व्यक्ति पर अब एक लाख का कर्ज हो गया है। केसीआर ने लोगों को एक रुपया भी नहीं दिया है। मगर बेटी को बिरला, भतीजे को अंबानी, बेटे को टाटा बना दिया है। केसीआर मात्र शराब पीकर फार्म हाउस में सो गया है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “चुनाव से पहले केसीआर ने दलित को मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन दिया था। मगर ठीक वक्त पर स्वयं मुख्यमंत्री बन गया है। इतना ही एक दलित उपमुख्यमंत्री को पद से भी हटा दिया है। केसीआर के मंत्रिमंडल में एक दलित मंत्री नहीं है। दलित बंधु को 119 निर्वाचन क्षेत्र में लागू किया जाना चाहिए। इंद्रकरण रेड्डी, जोगुरमन्ना और बाल्का सुमन एक गुलाम की जिंदगी जी रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने दलित नेताओं को सबसे अधिक प्रमुखता दी है। तेलंगाना के आदिवासी जंगलों में जानवर से भी बदतर जिंदगी जी रहे है। केसीआर जैसे बदमाश बातें करने वाला मुख्यमंत्री अब तक इतिहास में कोई नहीं है।”

रेवंत रेड्डी ने कहा, “तेलंगाना का विकास सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव आने पर ही होगा। आदिलाबाद में 90 गांवों में अब तक पेयजल नहीं मिला है। कुछ पुलिस केसीआर के गुलाम बन गये हैं। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को दिल में बिठा लेगी। मैं राजनीति में 20 साल तक रहूंगा। खून की आखिर बूंद तक कार्यकर्ताओं के लिए जीऊंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X