5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में रंगास्वामी ने संभाला कार्यभार

हैदराबाद: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में AINRC के संस्थापक अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता एन. रंगास्वामी ने कार्यभार संभाला। उनके साथ क्षेत्रीय पार्टी के मल्लादी कृष्णा राव और बीजेपी के ए. नमःशिवायम ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इसके साथ बुधवार को पुडुचेरी में AINRC के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन हुआ।

लेफ्टिनेंट गवर्नर के. कैलाश नाथ ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने भगवान की लेकर शपथ ली। मल्लादी कृष्णा राव ने तेलुगु में शपथ ली। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, वरिष्ठ नेता बीएल संतोष शामिल हुए।

9 अप्रैल को हुए चुनावों में जीतकर एनडीए ने सत्ता बरकरार रखी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगास्वामी को सीएम नियुक्त किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि विभागों का बंटवारा अगले हफ्ते तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पुडुचेरी में पर्यटन का विकास करेंगे।

Also Read-

पुडुचेरी में 30 सीटें हैं, जिनमें से एनडीए ने 18 सीटें जीतीं। एनडीए गठबंधन में AINRC ने 12, बीजेपी ने 4, एआईएडीएमके और एलजेके ने एक-एक सीट जीती। विपक्ष ने 12 सीटें जीतीं। इसमें डीएमके, कांग्रेस, टीवीके शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X