राहुल गांधी आएंगे हैदराबाद, स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से करेंगे मुलाकात और…

हैदराबाद : अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी 13 दिसंबर को अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। अपने भारत दौरे के दौरान मेस्सी हैदराबाद में शनिवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ मैच भी खेलेंगे। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी फुटबॉलर लियोनल मेस्सी से मिलने के लिए शनिवार को हैदराबाद जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि फुटबॉलर लियोनल मेस्सी अपने दौरे के दौरान भारत के चार बड़े शहरों में जाएंगे। इसमें कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली जाने का कार्यक्रम शामिल है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मुलाकात करेंगे। लियोनल मेस्सी मियामी से शनिवार दोपहर 1.30 बजे कोलकाता पहुंचेंगे। इसके बाद उनके 70 फुट लंबे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण होगा।

इसके बाद मेस्सी युवा भारती क्रीड़ांगन जाएंगे। उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मौजूद रह सकते हैं। कोलकाता में मेस्सी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे। आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं। इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है।

यह भी पढ़ें-

इसके बाद दोपहर 2 बजे मेस्सी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम उप्पल में वह एक प्रदर्शनी मैच मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ खेलेंगे। शाम में मेस्सी के सम्मान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया है। रविवार को मेस्सी मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल शो में हिस्सा लेंगें। उनके कार्यक्रमों में पैडल कप के लिए सीसीआई में एक सेशन, एक सेलिब्रिटी मैच और वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट शामिल है।

रात में एक चैरिटी फैशन शो होगा। रात्रि में सुआरेज और डी पॉल की स्पैनिश म्यूजिक परफार्मेंस भी होगी। लियोनल मेस्सी अपने कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक खास कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। सभी चार शहरों में मेस्सी के साथ मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X