स्वतंत्रता दिवस के खास मेहमान: लाल किले में ओलंपिक खिलाड़ियों से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हैदराबाद : टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों की झोली में एक और सम्मान हासिल होने वाला है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले में सभी खिलाड़ियों से विशेष रूप से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत का प्रदर्शन अभी तक मिला जुला रहा है। इतने दिन के खेल के बाद भारत को सिर्फ दो ही पदक मिले हैं। इनमें एक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और दूसरा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शामिल हैं। अन्य खेलों में निराशा हाथ लगी है।

इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों का सम्मान और हौसला बुलंद करने में लगे हुए हैं। इस समय कई खिलाड़ियों के मुकाबले अभी होने बाकी हैं और देश को अभी भी पदकों की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को पूरे भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में लाल किले में आमंत्रित करेंगे। प्रधानमंत्री सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और बात भी करेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से अपने आवास पर भी अलग से मिलेंगे। 

गौरतलब है कि दें कि ओलंपिक इतिहास में इस बार भारत का सबसे बड़ा 127 खिलाड़ियों का दल टोक्यो ओलोंपिक पहुंचा है। इस दौरान अलग-अलग खेलों में लिया है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X