हैदराबाद: रंगारेड्डी जिले के शाहबाद मंडल में 6 हत्याएं करने वाले खूंखार और पोक्सो मामले के आरोपी राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया। अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन के कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आये। परिजनों ने राजकुमार से हमारा कोई संबंध नहीं है, ऐसा लिखकर पुलिस को देकर चले गए। गांव के बुजुर्गों ने भी राजकुमार के शव को गांव में नहीं आने देने का फैसला किया। इसके चलते पुलिस ने ही चेवेल्ला श्मशान घाट में राजकुमार का अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था की।
आपको बता दें कि शुक्रवार रात उसने सेल्फ-ड्राइव कार ली। रात 11.10 बजे वह नाबालिग लड़की के घर पहुंचा। दीवार फांदकर घर में घुसा। दरवाजा खटखटाने पर लड़की की मां ने दरवाजा खोला। लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने पर मां ने रोका। इस पर उसने चाकू से पेट और सीने में 6 वार किए। सो रही लड़की की दादी की भी चाकू मारकर हत्या कर दी। चिल्लाने पर जान से मार देने की धमकी देकर लड़की को जबरदस्ती घर से बाहर ले गया।
Also Read-
पास के अखिलसागर तालाब के पास लड़की की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद दैवालागुडा स्थित अपने घर गया। दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने दरवाजा खोला। इस पर उस पर हमला कर पेट में 3 वार किए। चिल्लाने न पाए इसलिए गला काट दिया। पास के बिस्तर पर सो रहे दो बच्चों- परीक्षित और दैवीक्षित का भी गला काट दिया। इस तरह रात 11.10 से 11.45 बजे के बीच सिर्फ आधे घंटे में 6 लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले राजकुमार ने आखिर जहर पीकर आत्महत्या कर ली।
