Crime News: नग्नावस्था में मिले दोहरी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, अवैध संबंध रहा हत्या कारण

हैदराबाद: पुलिस ने शहर के अब्दुल्लापुरमेट में नग्नावस्था में मिले दोहरी हत्याकांड मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या की शिकार वारसीगुड़ा निवासी ज्योति (35) के पति श्रीनिवास राव को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि अब्दुल्लामेट थाना क्षेत्र के कोत्तागुड़ेम ब्रिज के पास ज्योति और उसका प्रेमी यशवंत (22) के शव नग्नावस्था में पाये गये थे।

पुलिस के अनुसार, श्रीनिवास राव की पत्नी ज्योति जो दो बच्चों की मां है, का उसी बस्ती में रहने वाले कैब चालक यशवंत के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। श्रीनिवास को अवैध संबंध के बारे में पता चला था। एक बार दोनों को अपने ही घर में नग्नावस्था में देख लिया था। दोनों को चेतावनी भी दी थी। मगर दोनों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

श्रीनिवास ने योजना के अनुसार दोनों बच्चों को अपने रिश्तेदार के पास विजयवाड़ा भेज दिया। साथ ही उसने ज्योति को बताया कि वह उसके साथ विजयवाड़ा जाएगा। चाहे तो एक बार प्रेमी यशवंत से मिल सकती है।

इसके बाद यशवंत और ज्योति एक बाइक पर और श्रीनिवास अन्य वाहन पर विजयवाड़़ा के लिए रवाना हो गये। बीच रास्ते में यशवंत ने शराब की बोतल खरीदी और कोत्तागुड़ेम ब्रिज के पास झाड़ियों के पास तीनों शराब पीने के लिए रुक गये।

श्रीनिवास के शराब पीने के दौरान यशवंत और ज्योति दोनों कामक्रीड़ा में खो गये। यह देख श्रीनिवास ने योजना के मुताबिक भारी पत्थर ज्योति के ऊपर पटक दिया। ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने साथ लेकर आये एक तेज हथियार से यशवंत पर हमला किया। इस हमले उसकी भी मौत हो गई।

इसके बाद वह मौके पर से फरार हो गया। श्रीनिवास ने दोनों की हत्या किये जाने का पुलिस को बयान दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X