पुलिस कमिश्नर सुमति का रहस्य अभियान, सीपी को न पहचानकर युवकों ने किया तरह-तरह से परेशान

हैदराबाद : महानगर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तेलंगना पुलिस विभाग अहम कदम उठा रहा है। शहर की महिला पुलिस कमिश्नर सुमति खुद मैदान में उतरकर चलाए गए रहस्य अभियान ने हड़कंप मचा दिया है। दिलसुखनगर बस स्टैंड इलाके में महिलाओं को हो रही परेशानियों को सीधे तौर पर जानने के लिए मंगलवार आधी रात को सुमति के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया।

आधी रात को महिला कमिश्नर सुमति बिना किसी सुरक्षा कर्मी के एक आम महिला की तरह दिलसुखनगर बस स्टैंड पहुंच गईं। बस का इंतजार करने का नाटक करते हुए उन्होंने वहां के हालात पर मुआयना किया। समाचार है कि उन्हें पुलिस कमिश्नर न जानकर कुछ युवकों और बदमाशों ने उन्हें परेशान किया। रात 12 से सुबह 3 बजे तक सुमति वहीं रहीं और महिलाओं के साथ होने वाली समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस अभियान के दैरान कमिश्नर सुमति को लगभग 40 युवकों ने परेशान किया। खबरों में बताया गया कि कुछ युवकों ने रेट, तो कुछ युवको चलती क्या… कहकर पूछा है।

कहा जा रहा है कि कमिश्नर सुमति ने दिलसुखनगर बस स्टैंड इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार शिकायतें मिलने पर तीन दिन तक खुद निगरानी रखी है। इस विशेष अभियान में संदिग्ध रूप से घूमने वालों की पहचान करना, महिलाओं को छेड़ने वाले युवकों पर नजर रखना और रात के समय सुरक्षा हालात की जांच की गई।

Also Read-

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि कुछ युवक शराब के नशे में थे। कुछ गांजे के नशे में घूम रहे थे। कुछ रात के समय महिलाओं को परेशान कर रहे थे। इस अभियान के बाद पुलिस ने लगभग 40 बदमाशों को हिरासत में लेकर माता-पिता के सामने काउंसलिंग की गई। पुलिस ने युवकों से पूछताछ करते हुए उन्हें समझाया कि पढ़ने की उम्र में ऐसी हरकतें क्यों करते हैं? साथ ही महिलाओं को परेशान करने से होने वाले नुकसान और कानूनी परिणामों के बारे में युवकों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X