केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के चेयरमैन से मिले बिहार सहयोग समिति के पदाधिकारी, किया यह आग्रह

हैदराबाद: केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के चेयरमैन गोपाल राय रविवार को हैदराबाद पहुंच। इस दौरान बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव, श्याम मोहन यादव, मुकेश सिंह, देव कुमार पुखराज, विहार वैष्णव, मनीष कुमार और अन्य सिकंदराबाद वासवी क्लब में पहुंचे और उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान बिहार सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए एक ही ट्रेन चलती है। इससे तेलंगाना में रह रहे बिहार, यूपी के लोगों को आने-जाने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या पर गोपाल राय ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि दिल्ली पहुंचते ही रेलवे मंत्री से मिलूंगा और समस्याओं से अवगत कराऊंगा। साथ ही जल्द से जल्द नई ट्रेन चलाने का आग्रह करूंगा।

बिहार सहयोग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए गोपाल राय ने कहा कि समिति के लोग कई दिनों से ट्रेन की समस्या को लेकर काफी संघर्ष कर रहे हैं। समिति के लोगों की आवाज दिल्ली, बिहार, यूपी में बी गूंज रही है। विश्वास है कि इस पर संतोषजनक जवाब मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X