यहां पर आना मना है : प्रेमी जोड़ों के गलत काम से परेशान लोग, लगा दिया ‘नो किसिंग जोन’ बोर्ड़

मुंबई : प्रेमी जोड़ों से परेशान स्थानीय बोरीवली इलाके के लोगों ने अपनी सोसाइटी के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड़ लगा दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना लॉकडाउन शुरू होने के बाद से सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी (बोरीवली) के सोसाइटी के लोगों ने शाम 5 बजे से देर रात तक बाइक और कारों में प्रेमी जोड़ों को अनेक प्रकार की हरकतों में देखा।

इस अवसर पर सोसाइटी के लोगों ने कहा कि इन प्रेमी जोड़ों के हरकतों से यहां के बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने आगे कहा कि इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए हमने सोसाइटी के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड़ लगा दिया है। इसके चलते प्रेमी जोड़ों की संख्या में कमी आई हैं।

सोसाइटी के लोगों ने यह भी कहा कि हम प्रेमी जोड़ों के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन उनके गलत कामों से ही हमें समस्याएं उत्पन्न हो रही है। प्रेमी जोड़ों की हरकतों से समाज पर बुरा असर पड़ता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X