शिंजो आबे का निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, PM मोदी बोले- “हम इस घड़ी में जापानी भाइयों और बहनों के साथ हैं”

हैदराबाद : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंदो आबे की मौत पर गहरा दुख जताया है। दोस्त के बिछड़ने से देश गम में डूब गया है। भारत ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। आबे के जिगरी दोस्त पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पीएम ने कहा कि जब मैं उनसे आखिरी बार मिला था तब नहीं जानता था कि मेरी यह उनसे आखिरी मुलाकात होगी।

नरेंद्र मोदी ने अपनी पीड़ा जताते हुए ट्वीट पोस्ट में लिखा कि शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना था। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री ने शिंजो आबे की मौत पर देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

संबंधित खबर :

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया। सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके ने यह जानकारी दी। 67 वर्षीय आबे को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गई थी। शिंजो आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी। अस्पताल में बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (एजेंसियां)

https://twitter.com/Global_Mil_Info/status/1545249495398719488?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1545249495398719488%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftelugu.samayam.com%2Flatest-news%2Finternational-news%2Fjapan-ex-pm-shinzo-abe-dies-after-being-shot-at-election-campaign-event%2Farticleshow%2F92746791.cms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X