साहित्यकार के. श्रीनिवास व सुधा दंपत्ति होंगे ‘मट्टीबिड्डलु’ से अलंकृत, इस गांव में है खुशी का माहौल, पढ़ें लेखक के विचार

हैदराबाद: लेखक नागबेल्ली जितेंद्र सम्राट की चौथी पुस्तक ‘मट्टीबिड्डलु’, का लोकार्पण 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सरली हाई स्कूल अरेपल्ली, वरंगल में होगा। यह पुस्तक प्रमुख साहित्यकार, विश्लेषक और तेलुगु दैनिक आंध्रज्योति के पूर्व संपादक के श्रीनिवास व गोपाराजू सुधा दंपत्ति को समर्पित किया जाएगा। इसके चलते अरेपल्ली गांव सज धजकर तैयार हो गया है। पूरे गांव में खुशी और त्योहार का माहौल है।

इसी क्रम में आयोजकों ने बताया कि प्रमुख कवि पोट्लापल्ली श्रीनिवास राव इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पुस्तक का लोकार्पण सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व साहित्यकार घंटा रामी रेड्डी के हाथों किया जाएगा। साथ ही बार एसोशिशन जिला के पूर्व अध्यक्ष तीगल जीवन गौड़ पुस्तक को स्वीकार करेंगे और संबोधित करेंगे और आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के सहायक प्रोफेसर मंथनी शंकर पुस्तक की समीक्षा करेंगे।

Also Read-

इस दौरान पुस्तक के लेखक सम्राट ने बताया कि है कि इस पुस्तक में उनके गाँव के लोगों का सच्चा इतिहास है। गाँव की सच्ची जीवन गाथाएँ शामिल किये गये हैं। उन्होंने आगे कहा कि दशकों से अधिक समय से तेलुगु लोगों पर एक बड़े अखबार के संपादक और साहित्यकार के रूप में हमारे गांव के प्रिय के श्रीनिवास ने विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त की और गांव का नाम रोशन किया है। ऐसे महान व्यक्ति को मट्टीबिड्डलु पुस्तक समर्पित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने लेखकों और साहित्यकारों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X