हैदराबाद : नगर में पब पार्टी से लौट रही एक 17 साल की नाबालिग के साथ मर्सिडीज कार में गैंगरेप की वारदात विलंब से सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ आईपीसीसी धारा 354 व पॉक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि इनमें से दो लड़के नेताओं के हैं। इस मामले में एक आरोपी लड़का विधायक का बेटा भी शामिल है। यह गैंगरेप पिछले हफ्ते जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में हुआ था। पुलिस को नेताओं के बच्चों के खिलाफ अहम सुराग भी मिले हैं।
यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की के पिता ने 28 मई को जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) जोएल डेविस ने कहा कि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, “पीड़िता आरोपी की पहचान करने की स्थिति में नहीं है, इसलिए हम अन्य तकनीकी विवरणों के माध्यम से आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया में लगे हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 मई को उसकी बेटी जुबली हिल्स के एक पब में एक पार्टी में गई थी। जिसे उसके दोस्तों ने पार्टी दी थी। शाम लगभग 5.30 बजे उसे कार में कुछ लोगों ने पब के बाहर से उठा लिया। बाद में उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने कहा कि पार्टी में कुछ लड़के पीड़िता से मिले और बाद में वे सभी एक साथ परिसर से बाहर चले गये। पार्टी के बाद लड़की और कुछ युवकों के साथ दो कारों में सवार होकर बंजारा हिल्स की एक बेकरी गये। लड़कों ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाया और रास्ते में सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।
पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जब्त की गई बेंज कार नईम फातिमा खातून महिला के नाम दर्ज है। हैदराबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हम खुद अभी भी संदिग्धों की पहचान के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। पीड़िता सदमे है और उसकी मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं।
