अमेरिका में पढ़ाई करते 11 लाख विदेशी छात्र, इन यूनिवर्सिटीज में सबसे ज्यादा पढ़ने हैं छात्र

हैदराबाद : हर कोई छात्र अमेरिका में पढ़ना और रहना चाहता है। इसका मुख्य कारण वहां की पढ़ाई है। क्योंकि अमेरिका को विदेश में पढ़ने के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक माना जाता है। अमेरिका की शानदार पढ़ाई का प्रभाव दुनियाभर में देखने को मिलता है।

ओपन डोर्स की सालाना रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में विदेशी छात्रों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। 3000 संस्थानों से इकट्ठा किए गए डाटा के जरिए बताया गया कि अकेडमिक ईयर 2023/24 में 11,26,690 विदेशी छात्र देश में पढ़ रहे थे। पिछले साल के मुकाबले ये 7 फीसदी ज्यादा था।

अमेरिका के संस्थानों में पढ़ाई कर रहे कुल छात्रों में इनकी हिस्सेदारी 6 फीसदी है। भारत उन देशों में शामिल है, जहां के छात्र सबसे ज्यादा अमेरिका में पढ़ रहे हैं। उसके बाद चीन और दक्षिण कोरिया का नंबर आता है। साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) सब्जेक्ट में विदेशी छात्रों की रूचि सबसे ज्यादा है। पढ़ाई के मिलने वाले ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग ( OPT) में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह दिखाता है कि छात्र पढ़ाई के बाद अमेरिकी वर्क एक्सपीरियंस हासिल करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-

इन यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे सबसे ज्यादा विदेशी छात्र

अमेरिका की कुछ यूनिवर्सिटीज ऐसी हैं, जहां सबसे ज्यादा विदेशी छात्रों ने एडमिशन लिया है। इन यूनिवर्सिटीज में हाई क्वालिटी एजुकेशन और अलग-अलग तरह के कोर्सेज पढ़ाए जा रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (IIE) की रिपोर्ट में 2022-23 में सबसे ज्यादा विदेशी छात्रों वाले 20 अमेरिकी कॉलेजों की लिस्ट भी दी गई है। आइए इनके बारे में जानते हैं-

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (24,496 विदेशी छात्र)
नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी, बोस्टन (20,637 विदेशी छात्र)
कोलंबिया यूनिवर्सिटी (19,001 विदेशी छात्र)
एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (17,981 विदेशी छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (17,264 छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय, अर्बाना-शैंपेन (14,680 छात्र)
बोस्टन यूनिवर्सिटी (13,281 विदेशी छात्र)
पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (11,872 छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (11,719 छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो (10,431 छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (10,411 विदेशी छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन (10,198 विदेशी छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेल्स (9,725 छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास (9,582 विदेशी छात्र)
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (9,322 छात्र)
पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (9,161 विदेशी छात्र)
कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी (9,009 विदेशी छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (8,984 विदेशी छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया (8,614 विदेशी छात्र)
यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन (8,567 विदेशी छात्र)

– नवभारत टाइम्स से साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar