बिहार सहयोग समिति की छठ घाट में बैठक संपन्न, दी यह जानकारी और किया आह्वान  

हैदराबाद : बिहार सहयोग समिति तेलंगाना की बैठक बिनय कुमार यादव कि अध्यक्षता में छठ घाट पर संपन्न हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महासचिव सागर भगत ने बताया कि हर साल कि तरह इस साल भी छठ पूजा बतुकम्मा घाटआंनद बाग सफील गोरा मल्काजगिरी मनाईं जा रही है।

इस मौके पर समिति के कल्चर हेड मनोज भगत, जयप्रकाश भगत एवं शिवकुमार यादव ने छठ पूजा में सभी बिहार, यूपी, झारखंड के छठ भक्तों से अनुरोध किया कि जो भी श्रद्धालु पूजा करना चाहते हैं वे छठी मैया के पूजा में शामिल हो सकते हैं।

भगत ने आगे बताया कि आगामी 5 नवंबर को नहायें खाये, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को पहला अध्ये और 8 नवंबर को पारण के साथ समाप्त होगी। इसी के अंतर्गत छठ घाट पर साफ सफाई का कार्य तेजी से जारी है। इस मौके पर जन सेवा संघ के छठ इंचार्ज नवीन बिहारी, रमेश कुमार सिंह, और समिति पदाधिकारी एवं सदस्य घाट का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें-

इस अवसर पर केन्द्रीय समिति के जैन्त यादव,अध्यक्ष बिनय कुमार यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, महासचिव सागर भगत, राज नारायण सिंह, सुनील भगत, हरे राम यादव, लल्लन मिश्रा, मनोज भगत, जयप्रकाश भगत, शिव कुमार यादव, श्याम मोहन यादव, सुरज यादव, संजय भगत, गोविंद यादव, गोपाल भगत एवं युवा कार्यकर्ता ने उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X