लाल सलाम: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का सप्ताह उत्सव समापन समारोह

हैदराबाद : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी सप्ताह उत्सव समापन समारोह तेलंगाना के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम के वाजेडु और दंडकारण्य वन क्षेत्र में भव्य रूप से मनाया गया। इस माओवादी सप्ताह उत्सव में तेलंगाना नेता दामोदर शामिल भी हुए। खबर है कि माओवादियों ने तीन चरणों की सुरक्षा के घेरे में सप्ताह उत्सव समापन समारोह आयोजित किया।

माओवादी के इस सप्ताह उत्सव समापन समारोह में तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। माओवादियों ने समारोह के चारों ओर लैंड माइंस बिछाकर सप्ताह उत्सव समारोह मनाया। कहा जा रहा है कि मुलुगु, एटुरुनागरम, वेंकटपुरम और वाजेडु सर्कल के पुलिस को भनक तक लगने नहीं दी गई।

इस मौके पर माओवादियों ने अक्कीराजू हरगोपाल उर्फ ​​लक्कीदादा का 50 फुट का स्मारक स्तूप बनवाया। 42 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किये गये। माओवादियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक साप्ताह उत्सव समारोह आयोजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X