भड़क उठे माओवादी, आंध्र प्रदेश के सीमा पर बस को लगाई आग, यात्री परेशान

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश की सीमा पर माओवादी भड़क उठे हैं। अल्लूरी सीतारामराजू जिले के चिंतूर मंडल के कोत्तूर के पास रविवार रात माओवादियों ने बस को आग लगा दी।

ओडिशा से हैदराबाद आ रही एक निजी बस को माओवादियों ने रोक लिया और यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद माओवादियों ने बस में आग लगा दी और जंगल में चले गये।

ज्ञातव्य है कि माओवादियों ने दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। पुलिस को संदेह व्यक्त किया है कि माओवादियों ने बंद के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कुंटा के पास घटी है।

माओवादियों की ओर से बस को आग लगाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके की जांच की। रात होने के कारण बस में सवार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

माओवादियों द्वारा बस को आग लगाने की घटना के चलते पुलिस सतर्क हो गई है। कंबिंग ऑपरेशन तेज कर दिया। इसी क्रम में पुलिस विभाग माओवादियों के दंडकारण्य बंद और बस को आग लगाने की घटना के चलते अतिरिक्त बल को तैनात करने की तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X