एक बार फिर विवादों में विधायक राजा सिंह, जानिए पूरा मामला

हैदराबाद: हमेशा विवादों में रहने वाले गोशामहल विधायक एक बार फिर विवादों पर फंस गये। पुलिस ने एक बार फिर विधायक को नोटिस जारी किया है। मंगलहाट पुलिस ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने और एक सामाजिक वर्ग को भड़काते हुए फेसबुक पर पोस्ट किये जाने पर राजा सिंह को नोटिस जारी किया।

पुलिस ने विधायक राजा सिंह को दो दिन के भीतर नोटिस का स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में राजा सिंह ने पुलिस की नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फेसबुक पर एक छोटी सी टिप्पणी पोस्ट करते ही पुलिस ने नोटिस जारी किया है। साथ ही तर्क दिया कि मुख्यमंत्री केसीआर और पुलिस उन पर कितनी नजर रख रही है इस बात का सबूत ही पुलिस का नोटिस है।

आपको बता दें कि पीडी एक्ट के मामले में पहले ही गिरफ्तार राजा सिंह को हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत ने आदेश दिया कि जेल से छूटने के बाद अभद्र भाषा और किसी वर्ग या समूदाय के खिलाफ टिप्पणी न करें। साथ ही मीडिया से भी बात नहीं करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X